अजीबोगरीब : पुलिस की मौजूदगी में हुआ पति का बंटवारा
रांची। सदर थाने में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। पत्नी और प्रेमिका ने एक व्यक्ति को आपस में रहने के लिए दिन में बांट लिया। सप्ताह में तीन-तीन दिन दोनों के साथ रहने पर सहमति हुई। पत्नी और प्रेमिका ने पति को एक दिन की छुट्टी भी दी।
दरअसल, शनिवार को व्यक्ति की प्रेमिका सदर थाने पहुंची और शिकायत की कि इकरारनामे को तोड़ते हुए पांच दिन से उसका पति घर नहीं आया है। पति, पत्नी और वो के चक्कर में पुलिस भी परेशानी में पड़ गई। पुलिस ने पति राजेश कुमार को थाने बुलाया और समझाया। इसके बाद राजेश दूसरी और उसकी पत्नी व प्रेमिका में सहमति बनी।
पुलिस की मौजूदगी में प्रेमिका और पत्नी ने समझौता किया था। तब यह सहमति बनीकि दोनों के लिए पति का दिन बंटवारा होगा। अब राजेश प्रेमिका से भी शादी रचा ली है, इसलिए सप्ताह में तीन दिन पहली पत्नी, तीन दिन दूसरी पत्नी के साथ रहेगा। एक दिन अपना काम करेगा। वह कहीं आ-जा भी सकेगा।
डेस्क


No comments