Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

चाचा ने भतीजे को कुल्हाड़ी से काटा


बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के शमसुद्दीनपुर गांव में गुरुवार की देर सायं नशेड़ी चाचा के कुल्हाड़ी व चाकू के हमले से भतीजा घायल हो गया।घायलवस्था उपरांत लोगो की मदद से सी एचसी सीयर पहुँचाया,जहाँ चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
उभाव थाना क्षेत्र के शमसुद्दीनपुर गांव निवासी अड़तीस वर्षीय राजेश यादव की माने नशे का आदी बन चुके सगे चाचा शराब की नशे में चूर होकर घर पहुचे,घर पहुचने के बाद चाचा गाली गलौज करना शुरू कर दिए।चाचा का गाली गलौज राजेश को अच्छा नही लगा,उसने चाचा को मना किया तो चाचा को नागवार गुजरा उन्होंने राजेश के ऊपर कुल्हाड़ी व चाकू से हमला कर दिया।चाचा के प्रहार से भतीजा लहूलुहान हो गया।घायलवस्था के उपरांत लोगो की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया जहाँ चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला मुख्यालय के लिए भेज दिया।



रिपोर्ट- डीके सिंह

No comments