मायके जाना पड़ा भारी,नकदी व जेवर चोरों ने उड़ाया
सुखपुरा,बलिया। थाना क्षेत्र के भलुही ग्राम में शनिवार की रात चोरों ने चंदा देवी घर के पीछे से छत पर चढ़कर सीढ़ी के रास्ते आंगन में उतरने के बाद कमरे का ताला तोड़कर एक बक्से में रखे लाखों रुपए के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर लिया। चंदा देवी पत्नी स्वर्गीय महातम सिंह ने दिए गए लिखित तहरीर में बताया है कि तीन-चार दिनों पूर्व अपने चचेरे भाई के दुर्घटना का समाचार सुनकर वह मायके चली गई। लौट कर आई तो देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ है और कमरे में रखा सामान बिखरा पड़ा है और बक्सा में रखा 18 हजार रूपये नकद, एक जोड़ी झुमका, एक सिकड़ी, एक अंगूठी गायब है। पीड़िता ने घटना की लिखित तहरीर पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्षेत्र में बढ़िया रही चोरी की घटनाओं से लोगों में काफी भय व्याप्त है।
रिपोर्ट— अनिल सिंह


No comments