Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

15 अगस्त से पहले कराएं ई केवाईसी

 



मनियर (बलिया)। इंडेन गैस के अधिकृत वितरक शार्दुल इंडेन एजेंसी , मनियर ने सभी एलपीजी उपभोक्ताओं से  अपील की कि 15 अगस्त 2026 से पहले अपनी ई केवाईसी और आवश्यक होने पर एलपीजी पाइप चेंज हर हाल में करा लें ।

वितरक की ओर से जारी सूचना के अनुसार, एलपीजी सब्सिडी और गैस कनेक्शन को बिना किसी परेशानी के सक्रिय बनाए रखने के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण (इ केवाईसी ) कराना अनिवार्य है। इसके साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से समय-समय पर एलपीजी पाइप बदलवाना भी जरूरी है।उपभोक्ता इंडियनऑयल वन ऐप, अपने नजदीकी इंडेन गैस वितरक या गैस डिलीवरी कर्मी के माध्यम से आसानी से इ केवाइसी की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। यह प्रक्रिया पूरी तरह सरल और निःशुल्क है।शार्दुल इंडेन ने सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और 15 अगस्त 2026 से पहले अपनी  इ केवाईसी एवं पाइप की जांच/बदलाव की प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि भविष्य में गैस आपूर्ति या सब्सिडी से संबंधित किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

रिपोर्ट - मनु तिवारी

No comments