एपेक्स स्कूल में पद ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन,पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
गड़वार(बलिया) एपेक्स स्कूल, बभनौली,गड़वार में सत्र 2026-2027 के लिए पद ग्रहण समारोह का आयोजन बुधवार को विद्यालय परिसर में बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ।इस समारोह में विभिन्न सदनों के नव-निर्वाचित छात्र पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। विद्यालय के प्रबंध निदेशक इंजीनियर धनंजय उपाध्याय एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रतिमा तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
प्रधानाचार्या ने अपने संबोधन में कहा कि "नेतृत्व का अर्थ केवल पद प्राप्त करना नहीं है, बल्कि दूसरों के लिए प्रेरणा बनना और विद्यालय के मूल्यों को आगे बढ़ाना है। मुझे विश्वास है कि हमारे ये नवनिर्वाचित छात्र पदाधिकारी अनुशासित रहते हुए विद्यालय के नियमों का पालन करेंगे और विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।"
कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्राएं एवं शिक्षक गण उपस्थित रहे। समारोह राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ।
रिपोर्ट : डी.पांडेय




No comments