Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

खोया मोबाइल से भी रहे सावधान, खाते से उड़े 73,450 रुपये, पुलिस ने 58,803 रुपये वापस दिलाए




मनियर (बलिया)। क्षेत्र में साइबर ठाकुर की सक्रियता बढी। पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले में सराहनीय कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते में ₹58,803 की धनराशि वापस कराई है।  साइबर हेल्प डेस्क और एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से की गई कार्रवाई में पिलुई गांव निवासी सत्येन्द्र चौहान का मोबाइल फोन दिल्ली से घर लौटते समय कहीं खो गया था।  जब वह  अपने घर पहुंचे तो पता चला कि उनके बैंक खाते से ₹73,450 की निकासी हो चुकी है। शिकायत मिलने पर मनियर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की। साइबर टीम ने एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से ठगी गई राशि में से ₹58,803 होल्ड करा दिए।न्यायालय के आदेश के अनुपालन में यह पूरी राशि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, मनियर शाखा में स्थित सत्येन्द्र चौहान के खाते में वापस करा दी गई। अपनी मेहनत की कमाई वापस मिलने पर पीड़ित ने बलिया पुलिस और मनियर थाना पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए टीम की सराहना की।

इस कार्रवाई में साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी उपनिरीक्षक धनंजय सिंह, कांस्टेबल मनोज कुमार प्रजापति, आदर्श मिश्रा और आकाश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



रिपोर्ट - मनु तिवारी

No comments