हत्या के प्रयास करने के मामले से संबंधित दो आरोपित गिरफ्तार
रेवती (बलिया) स्थानीय पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के मामले से संबंधित दो आरोपितों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया गया।
थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक कुलजीत प्रसाद हमराह कांस्टेबल अर्जुन यादव, विकास पांडेय , अभिषेक यादव पेडिंग विवेचना , चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति ,वाहन अभियान में लगे थे। मुखबीर की सूचना पर प्रह्लाद यादव निवासी गांव शिवाल मठिया गोपालनगर तथा मंटू यादव निवासी सारंगपुर, बांसडीह कोतवाली को टीएस बांध के चिरैया मोड़ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त प्रहलाद यादव के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद किया गया। विधिक कार्यवाही के साथ गिरफ्तार आरोपितों का चालान न्यायालय कर दिया गया।
पुनीत केशरी


No comments