लक्ष्मण छपरा के ग्राम प्रधान के खिलाफ जांच के लिए डीएम ने गठित की कमेटी
बलिया : मुरलीछपरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कोड़रहा ऊपरवार (लक्ष्मण छपरा) के ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी को कथित रूप से भष्टाचार व वित्तीय अनियमितता के आरोप की जांच जिला प्रोवेशन अधिकारी बलिया व सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग बलिया द्वारा की जाएगी।
उक्त गांव के राहुल कुमार सिंह व बृजेन्द्र कुमार सिंह ने जिलाधिकारी की शपथ पत्र के साथ ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी पर वित्तीय अनियमितता व भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया था जिसके क्रम में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने दिनांक 27 जुलाई 2026 पत्रांक 1571 के क्रम में उक्त दोनों अधिकारियों की बिंदुवार जांच करके रिपोर्ट प्रेषित करने का आदेश जारी किया है।


No comments