Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सेवानिवृत्त सीआरपीएफ जवान का पैतृक गांव में भव्य स्वागत




रतसर (बलिया)। क्षेत्र के बाराबांध गांव निवासी सीआरपीएफ में हवलदार के पद पर करीब 40 वर्षों तक सेवा देने के बाद 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हुए जगदीश यादव का गुरुवार को गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य कन्हैया पांडेय के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उनका फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कन्हैया पांडेय ने कहा कि सशस्त्र बलों में कार्यरत जवानों और अधिकारियों के त्याग एवं तपस्या के कारण ही देशवासी चैन की नींद सोते हैं। सेवानिवृत्ति के अवसर पर जवानों का सम्मान करना प्रत्येक देशवासी का कर्तव्य है।

वहीं, हवलदार जगदीश यादव ने सभी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि करीब 40 वर्षों तक निरंतर सेवा करने के बाद गांव पहुंचने पर ग्रामीणों की ओर से जो सम्मान मिला है, उसके लिए वह आजीवन आभारी रहेंगे।

इस अवसर पर शशांक पांडेय, सनोज कुमार, विश्वजीत कुमार, तेजबहादुर यादव, धर्मेंद्र यादव, अभय यादव, सत्यनारायण पासवान, कमरुद्दीन अहमद, ददन मौर्य, मुनीब शर्मा, विनय राजभर, संदीप यादव, दीपक, अविनाश नीरज और धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट : डी. पांडेय


No comments