शक्ति मिशन एवं सेवा संकल्प के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
रेवती (बलिया) गोपाल जी मेमोरियल स्कूल, रेवती में शक्ति मिशन एवं सेवा संकल्प के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण तथा वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
शक्ति मिशन की महिला कांस्टेबल सुनैना यादव एवं रति यादव ने POCSO Act (Protection of Children from Sexual Offences Act) के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
क्षेत्रीय वन अधिकारी धीरेन्द्र कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों को पेड़-पौधों के हमारे जीवन में महत्व के बारे में विस्तार से बताया। विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. वेद प्रकाश तिवारी ने भी विद्यार्थियों को वन्यजीव संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान क्षेत्रीय वन अधिकारी द्वारा विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर अजीत कुमार श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ मौजूद रही।
रिपोर्ट पुनीत केशरी


No comments