Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

घर में महिला मित्र के साथ पति को देख बिफरी भाजपा नेता की पत्नी, दर्ज कराया एफआईआर



लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में देर रात हाई वोल्टेज ड्रामा चला। भाजपा किसान मोर्चा के नेशनल एक्ज़ीक्यूटिव मेंबर श्रीकांत त्यागी की महिला मित्र और पत्नी में भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों में काफी देर तक हंगामा चलता रहा, जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से एफआईआर दर्ज की। मामला गोमती नगर का है।


जानकारी के मुताबिक, भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी नोएडा में रहते हैं।  उन्होंने लखनऊ के गोमती नगर विस्तार में ग्रीनवुड अपार्टमेंट में किराए का फ्लैट ले रखा है। रविवार देर रात श्रीकांत त्यागी अपनी महिला मित्र के साथ इसी फ्लैट में मौजूद थे। इस दौरान उनकी पत्नी अनु त्यागी वहां पहुंच गईं। पति श्रीकांत त्यागी को महिला मित्र के साथ देखते ही वह आग बबूला हो गई और हंगामा शुरू कर दिया।


देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट होने लगी। मामला इतना ज्यादा बढ़ गया कि वह गोमती नगर थाने तक पहुंच गया, जहां दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस ने आईपीसी की धारा 352, 323, 504, 506 व 427 में महिला मित्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।


इस मामले में पुलिस ने बताया कि रविवार रात को दो महिलाओं के बीच मारपीट की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। दोनों महिलाओं ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दी है। मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


No comments