Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अवसर पर पुलिस ने निकाला जुलूस



चितबड़ागांव, बलिया। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत  जुलूस में बंदेमातरम के नारे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गया। तिरँगा यात्रा में पुलिस के जवान, होमगार्ड के जवान, महिला कांस्टेबल भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। तिरँगा यात्रा स्थानीय थाने से एसआई ओम प्रकाश पांडे के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन,डाकखाना गुदरी बाजार, मुख्य बाजार होते हुए शहीद वृंदावन तिवारी स्मारक पीसीओ तिराहा से मानपुर गेट होता हुआ वापस चला गया और थाने पर जाकर समाप्त हुआ। उक्त जुलूस में पुलिस के जवान के संग होमगार्ड जवान एवं महिला कांस्टेबल भी सम्मिलित रही। 



रिपोर्ट अतुल कुमार तिवारी

No comments