Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

भाजपा मंडल के पूर्व महामंत्री के भतीजे की छत से गिरकर मौत,परिवार में मचा कोहराम




गड़वार (बलिया) थाना क्षेत्र के सरयां गांव में छत से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। बुधवार की रात में सरयां गांव निवासी राहुल गुप्ता (30)वर्ष  पुत्र स्व. सुरेश गुप्ता छत पर सोया था। आधी रात में लघुशंका के लिए अंधेरे में  छत के किनारे चला गया। अचानक पैर फिसलने के कारण नीचे गिर पड़ा। आवाज सुनकर स्वजन पहुंचे और तत्काल निजी साधन से जिला अस्पताल ले गए जहां जांचोपरान्त चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृत युवक परिवार के साथ कोलकता में रहकर अपना निजी व्यवसाय करता था।करीब  दो सप्ताह पूर्व अपने दादा एवं मां को लेकर गांव आया था। गुरुवार को कोलकता वापसी का टिकट कराया था।मृतक की पत्नी घटना को सुनकर दो छोटे बच्चों को लेकर कोलकता से आननफानन में गांव के लिए चल दी। मृतक गड़वार मंडल भाजपा के पूर्व महामंत्री नागा जी गुप्ता के भतीजा था।


रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments