ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से 32 वर्षीय युवक की मौत
रेवती (बलिया) रेवती सहतवार मार्ग पर त्रिकालपुर, मुड़ाडीह त्रिमुहानी के समीप शुक्रवार को दिन में ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से सहतवार थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी 32 वर्षीय राजेश तुरहा की मौत हो गई।
राजेश बाईक से सहतवार जा रहा था। त्रिकालपुर मुड़ाडीह त्रिमुहानी के समीप रेवती से सहतवार की तरफ़ जा रही ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी सहित फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सहतवार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही के साथ पोस्ट मार्टम हेतू जिला अस्पताल बलिया भेज देना। मृतक की शादी हो चुकी है। पत्नी इसके साथ नही रहती है। दो बच्चे है। पत्नी बच्चों को लेकर अपने मायके चली गई है। थानाध्यक्ष सहतवार प्रशान्त चौधरी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
पुनीत केशरी


No comments