Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जानें कहा जमकर हुआ विवाद, पुलिस दिखी बेबस



बैरिया (बलिया): दोकटी थाना क्षेत्र के मौजा बहुआरा के अराजी नंबर 1965 रकबा 0.13 डिसमिल के पैमाइश के दौरान एक पक्ष के विरोध के कारण पैमाइश में बार-बार हो- हल्ला होता रहा। उपस्थित पुलिस बेबस नजर आई। पैमाइश के चिन्हित स्थान पर पिलर गाड़ते समय वहां लगा टाट में अगलगी की गई, जिससे टाट व नीचे रेक तीन टीन शेड जल गए।
उपजिलाधिकारी बैरिया अशोक चौधरी के आदेश पर सोमवार को कानूनगो बैरिया सुरेश राम व क्षेत्रीय लेखपाल की अगुवाई में पैमाइश की टीम के साथ भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच पैमाइश करने लगी। पैमाइश के द्वारा विपक्षी महिलाओं के द्वारा व्यवधान लगाने की कोशिश होती रही। पैमाइश के अंत मे चिन्हित स्थान पर पिलर गाड़ने के वक्त ईंट-पत्थर भी चला। हालांकि तत्काल ही ईंट चलना बंद हो गया। उसके बाद विपक्षी औरतों के द्वारा भद्दी-भद्दी गलियों का दौर चला। पुलिस इस दौरान खड़ी होकर तमाशा देखती रही। इतने में पैमाइश वाले स्थान पर लगे टाट में आग लगा दी गई। पुलिस की बेबसी क्षेत्र में चर्चा का विषय है। हालांकि छह की संख्या में महिला सिपाहियों के संख्या के साथ करीब तीन एसआई व लगभग दो दर्जन सिपाही मौजूद रहे। दोकटी एसआई चंद्रशेखर सिंह व अन्य उपस्थित लोगों ने बताया कि विपक्षी के द्वारा स्वयं आग लगा दी गई।वहीं उस पक्ष का कहना है कि आग पुलिस ने लगा दी है।

                                                 
उक्त भूमि पर 20 वर्षो से विवाद होता रहा है। इसके लिए दीवानी में मुकदमा भी चल रहा है और जमीन पर स्थगन आदेश भी है। विपक्षी द्वारा उसमें निर्माण कार्य कराया जा रहा था। जिसके लिए काश्तकार के द्वारा प्रशासन के यहां प्रार्थना पत्र दिया गया। बैरिया कानूनगों ने बताया कि इसके लिए उपजिलाधिकारी ने आदेश दिया था।



रिपोर्ट : वी चौबे

No comments