Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

29 मई का राशिफल: इस राशि वाले ज्यादा तनाव लेने से बचें, हो सकती है यह बीमारी


मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

पैसों के मामले में आज आप जोखिम भरे फैसले ले सकते हैं। इसका अच्छा फायदा आपको भविष्य में मिलेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आप फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। धीरे धीरे आपका कारोबार आगे बढ़ेगा आप बस अपनी ओर से मेहनत करते रहें। वही नौकरीपेशा जातकों का दिन मिलाजुला रहेगा। आप अपनी सूझबूझ से काम के बढ़ते बोझ को संभाल पाएंगे। इस समय आपको किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा यह आपकी बड़ी कमजोरी साबित होगी। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। आज आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो आप तनाव मुक्त रहेंगे और काफी तरोताजा भी महसूस करेंगे।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 8:30 से दोपहर 12:50 तक




वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज आपको अपने क्रोध पर अधिक नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। कामकाज के मोर्चे पर आज आपको जोश से नहीं बल्कि होश से काम लेना होगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर के कामों में किसी तरह की लापरवाही न करें क्योंकि आज आपके बॉस का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपकी छोटी सी गलती पर भी कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। वहीं व्यापारियों को भी संयम से काम लेना होगा। यदि काफी प्रयासों के बावजूद भी आपका कोई काम नहीं बन रहा है तो आप निराश न हों, जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख कर सकती हैं। पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। परिजनों के साथ आपका टकराव हो सकता है। बेहतर होगा कि आप अपना व्यवहार संतुलित रखें। विवादित मुद्दों को बढ़ावा देने से बचें। पैसे कमाने का आज कोई अच्छा मौका आपको मिल सकता है। आप इस अवसर का लाभ उठाएं। सेहत का मामला आज मिलाजुला रहेगा।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 26

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक




मिथुन (मई 20 से जून 20):

कार्यक्षेत्र में आपको विषम परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप अपने सुंदर भविष्य के सपने को पूरा करना चाहते हैं तो आपको पूरी मेहनत और लगन से काम करना होगा। आप अपने उच्च अधिकारियों को शिकायत का मौका न दें। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आज आपके रास्ते में कोई बाधा आ सकती है। पैसों से जुड़ी दिक्कत आपकी चिंता बढ़ा सकती है। अपनी भागदौड़ भरी दिनचर्या में से कुछ समय अपने परिवार के लिए भी निकालें। अपनों के साथ समय बिताने से आपका तनाव काफी हद तक कम होगा और आप बेहतर महसूस करेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और वह आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो आज कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी। हालांकि आपको अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखना चाहिए।

शुभ रंग: हल्का गुलाबी

शुभ अंक: 34

शुभ समय: प्रातः 5:25 से दोपहर 2:15 तक




कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। यदि आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ रही है तो आज उसके दूर होने की प्रबल संभावना है। आप अपनी पढ़ाई को लेकर अगर कोई प्रयास कर रहे हैं तो आज उसका उम्मीद के अनुसार परिणाम आपको मिल सकता है। पैसों की बात करें तो आप फिजूलखर्ची पर लगाम लगाकर अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकते हैं। यदि आप इसी तरह बिना सोचे समझे खर्च करते रहेंगे तो जल्द ही आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल पुथल रहेगी। हालांकि सकारात्मक सोच के बल पर बड़ी से बड़ी परेशानी को आसानी से दूर कर सकते हैं। यदि आप परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो अपना निर्णय निष्पक्ष होकर ही लें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 10

शुभ समय: दोपहर 1:55 से शाम 6:50 तक




सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज दिन की शुरुआत कुछ ठीक नहीं होगी लेकिन धीरे-धीरे सब कुछ सामान्य हो जाएगा। लंबे समय से यदि आपका कोई काम नहीं बन पा रहा था तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। आज आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। आप किसी जरूरतमंद की आर्थिक रूप से मदद करेंगे। इससे आपको मानसिक शांति और प्रसन्नता मिलेगी। अगर आप नौकरी करते हैं और किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। आपके बॉस आपके काम से बेहद खुश रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को भी मुनाफा मिल सकता है। अगर आप ऑनलाइन व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। शाम को बच्चों के साथ आप काफी मजेदार समय गुजारेंगे।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक




कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके बॉस आज आपके कार्यों का विवरण ले सकते हैं। बेहतर होगा आप खुद को तैयार रखें। अपने लंबित कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें। अगर आप खाने पीने की चीजों का व्यापार करते हैं तो आज आपको डबल फायदा मिल सकता है। आपको साझेदारी में व्यापार करने का कोई प्रस्ताव भी मिल सकता है। निजी जीवन की बात करें तो संतान से जुड़ी किसी चिंता से आज आपको मुक्ति मिल सकती है। पिता से बिगड़े हुए संबंध में भी सुधार आने की प्रबल संभावना है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी और आप काफी तरोताजा रहेंगे।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक




तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज पूजा पाठ में आपका ध्यान रहेगा और इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। कामकाज की बात करें तो अगर आप इलेक्ट्रॉनिक का व्यापार करते हैं तो आपका कारोबार तेजी से आगे बढ़ेगा। वहीं दूसरी ओर कपड़े, सौंदर्य प्रसाधन, स्टेशनरी आदि का व्यापार करने वाले लोगों को मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज समय पर आपके सारे कार्य पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन की बात करें तो परिजनों का गलत बर्ताव आज आपकी उदासी का कारण बन सकता है। यदि आप रिश्तों में मिठास वापस लाना चाहते हैं तो आपको धैर्य से काम लेना होगा। ऐसी कोई बात न कहें जिससे मामला और बिगड़ जाए। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। हालांकि आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा ठीक से रखना होगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 6

शुभ समय: सुबह 7:50 से रात्रि 8:18 तक




वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाले हैं तो इसके लिए दिन अनुकूल नहीं है। इस समय आप किसी भी तरह के बदलाव के बारे में न ही सोचें तो बेहतर होगा अन्यथा आपका फैसला गलत हो सकता है और भविष्य में आपको पछताना पड़ सकता है। कामकाज की बात करें तो अगर आप नौकरी करते हैं तो ऑफिस की राजनीति से दूर ही रहें और अपना पूरा ध्यान काम पर लगाएं। यदि सहकर्मी आपकी बुराइयां कर रहे हैं तो ऐसी बातों को नजरअंदाज करने में ही आपकी भलाई है। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों के हाथ निराशा लगेगी। लंबे समय से चला आ रहा आपका कोई प्रयास विफल हो सकता है। आज जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय निकालकर अपने प्रिय के साथ खट्टी मीठी पुरानी यादों को ताजा करें। स्वास्थ्य का मामला आज गड़बड़ रहेगा। ज्यादा देर तक खाली पेट न रहें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12:55 तक




धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही शुभ है। नौकरी करने वाले लोगों को अपने निस्वार्थ भाव से किए हुए कार्यों का उचित फल आज मिल सकता है। आपके वरिष्ठ आपकी मेहनत को खूब सराहेंगे और आज आपको वह तारीफ मिल सकती हैं जिसकी आपको शायद उम्मीद भी न थी। अगर आप व्यापार करते हैं तो कोई अटका हुआ कागजी काम आज पूरा हो सकता है जिससे आपको बड़ी राहत मिलेगी। आपका कारोबार जल्द ही आगे बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ आज आप एक मजेदार दिन का आनंद उठाएंगे। भाई बहनों के साथ आज आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज का दिन आपके लिए रोमांस से भरपूर रहेगा। अपने जीवनसाथी को कोई बढ़िया सरप्राइज़ देने के लिए दिन अच्छा है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 17

शुभ समय: दोपहर 12 से 2:30 बजे तक




मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको अपने सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रखने की जरूरत है। बेहतर होगा आप उनका भरोसा जीतने की कोशिश करें। यदि आप उच्च अधिकारियों से तारीफ सुनना चाहते हैं तो इसके लिए आपको जमकर मेहनत करनी होगी। काम के प्रति किसी भी तरह की कोताही ना बरतें। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों पर काम का बोझ आज कुछ अधिक रहेगा। हालांकि आप चाहें तो अपनी मेहनत से इसे सुनहरे अवसर में बदल सकते हैं। आप की आज की मेहनत भविष्य में आपकी तरक्की के रास्ते खोल सकती है। निजी जीवन की बात करें तो आपको अपने माता-पिता की सलाह पर ध्यान देने की जरूरत है। आपको समझना होगा कि वे आपका भला ही चाहते हैं। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आपका बजट संतुलित रहेगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 29

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक




कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं और डिप्रेशन जैसी स्थिति बन सकती है। बेवजह की बातों को सोचकर आप अपनी मानसिक शांति भंग न करें। यदि चीजें आपकी उम्मीद के अनुसार नहीं हो रही हैं तो ज्यादा चिंता न करें। धीरे-धीरे परिस्थिति में सुधार जरूर आएगा। आप स्वयं और ईश्वर पर भरोसा रखें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। हालांकि आज आपको कोई भी आर्थिक लेन देन करने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपको कोई कठिन कार्य सौंपा जा सकता है। ऐसे में आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। दिन के दूसरे हिस्से में वाद विवाद होने के संकेत मिल रहे हैं। मुमकिन है आज पड़ोसियों के साथ आपका बड़ा झगड़ा हो। स्वास्थ्य का मामला आज कमजोर रहेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 40

शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक




मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज आपके स्वभाव में खुशमिज़ाजी रहेगी। पिछले कुछ समय से आपको अपने द्वारा किए हुए कार्यों का उचित परिणाम नहीं मिल पा रहा था तो आज आपको कोई बड़ी सफलता मिलने के आसार हैं। यह सब आपकी मेहनत और सकारात्मक सोच से ही संभव हो पाया है इसलिए आज अपनी जीत का जश्न मनाएं। व्यापार करने वाले जातकों को आज अपने विरोधियों से संभलकर रहने की जरूरत है। वे आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं हालांकि वे आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे फिर भी अपने दुश्मन को कमजोर समझने की भूल नहीं करनी चाहिए। बेरोजगार जातकों को रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। आज जीवनसाथी के साथ कुछ अतिरिक्त समय बिताने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत बनी रहेगी। धन लाभ का योग बन रहा है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 10 बजे तक





डेस्क

No comments