Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

रंजना के नेतृत्व में महिला शिक्षक संघ ने मनाई झांसी की रानी की जयंती

 


बलिया। शिक्षा क्षेत्र चिलकहर के सवनराजभर बस्ती स्थित प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती जिला महिला शिक्षक संघ के अध्यक्ष व विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापक रंजना पाण्डेय के नेतृत्व में मनाया गया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा है कि गुलामी के दौर में भी रानी लक्ष्मी बाई ने अपने हौसले और इच्छाशक्ति के दम पर साबित किया कि महिलाएं किसी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है, चाहे वह जंग का मैदान ही क्यों ना हो। कहा कि झांसी की रानी से ही हमें सभी को सीख लेना चाहिए कि वह अपने हक लिए अंग्रेजों से लड़ाई की और छक्के भी जुड़ा दिया था। कहा कि रानी लक्ष्मीबाई महिला शिक्षक संघ की आर्दश है और जिले की महिला शिक्षिकाएं उनके पदचिन्हों पर जलने का प्रयत्न करेंगी। इसी उद्देश्य के तहत महिला शिक्षक संघ ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती मनाई है। इस मौके पर नूतन पांडेय, रीता देवी, ललीता देवी, खुशबू, संगीता, प्रभावती, मंजू, कमलवाती देवी आदि रही।



रिपोर्ट धीरज सिंह

No comments