Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

तीसरी पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व सभासद कृपासिंधु उपाध्याय

  


मनियर, बलिया। मनियर कस्बा के पूर्व सभासद व उत्तर टोला वार्ड नंबर 6 निवासी कृपासिंधु उपाध्याय की तीसरी पुण्यतिथि उनके आवास पर सोमवार को मनाई गई। इस मौके पर विभिन्न वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कृपासिंधु उपाध्याय एक मृदुभाषी व्यक्ति थे। वे सत्य के लिए किसी से भी लड़ जाते थे। वह व्यवहार कुशल व्यक्ति थे। वह सबको पुत्रवत प्यार देते थे ।वे हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी यादें हमें हमेशा प्रेरणा देती रहेगी ।उनके पद चिन्हों पर चलकर ही  हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं। इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य उदय बहादुर सिंह, विजय बहादुर सिंह, रामायण सिंह, श्री निवास उपाध्याय , युवा नेता गोपाल जी , सभासद विनय कुमार सिह ,अंजनी कुमार सिह उर्फ कंचन सिह ,अमरेन्दर सिह , पुर्व सभासद इन्द्रजीत सिह , प्रदीप कुमार उपाध्याय ऊर्फ लट्टू उपाध्याय ,युवा  , धन जी प्रजापति, महावीर सिंह ,नागेन्द्र उपाध्याय ,उपेंद्र सिंह, बलीराम चौरसिया,अजय कुमार सिह  संतोष उपाध्याय , शुभम सिंह युवा, उज्जवल उपाध्याय, रंजीत जायसवाल मृदुल उपाध्याय छागुर उपाध्याय  गोपाल सिह सहित आदि लोगों ने अपना विचार रखा।   सुनील कुमार उपाध्याय उर्फ चुली उपाध्याय एवं राजू उपाध्याय ने आये हुए आगन्तुको  को  अभार प्रगट किया।


प्रदीप कुमार तिवारी

No comments