प्रधान प्रतिनिधि सहित चार पर भूमि विवाद में मारपीट का मुकदमा
बलिया : हेमंतपुर गांव निवासी प्रधान प्रतिनिधि प्रमोद कुमार यादव सहित चार लोगों पर बैरिया पुलिस ने मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।
प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया इसी गांव के सूरज कुमार यादव पुत्र दयाशंकर यादव ने तहरीर देकर प्रधान प्रतिनिधि व प्रधान प्रमोद कुमार यादव, कृष्ण मोहन यादव उर्फ मंटू, संतोष यादव व विकास यादव पर भूमि विवाद के चलते गाली गलौज करने व मारपीट करने का आरोप लगाया था। इस प्रकरण में जांचोपरांत अपराध संख्या 274/2025 धारा 115 (2), 352,151 (3), 324 (4) बी.एन.एस. के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
By- Dhiraj Singh


No comments