उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना पर ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित
रेवती (बलिया) स्थानीय विकास खण्ड के जमधरवा व झरकटहा में कार्यरत ग्राम पंचायत अधिकारी शमशाद अहमद द्वारा लगातार उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने के साथ-साथ अनुशासनहीनता प्रदर्शित करने के कारण जिला पंचायत राज अधिकारी अवनीश कुमार श्रीवास्तव ने उन्हें पद से निलंबित कर दिया है।
निलंबन आदेश में जिक्र है कि जमधरवा में पंचायत भवन निर्माण का कार्य प्रारम्भ कराकर अहमद ने कार्य बन्द कर दिए । इसके बाद से संबंधित अधिकारियो के आदेश के बावजूद उक्त कार्य शुरु नहीं किया। इसके लिए डीएम द्वारा उनके वेतन भुगतान को बाधित किया गया था। ग्राम पंचायत अधिकारी अहमद ने डीएम और सीडीओ के आदेश के बावजूद ग्राम पंचायत-भैसहा एवं झरकटहा में डिजीटल लाईब्रेरी कार्य प्रारम्भ नही किया।
इनके लापरवाही के चलते दोनो गांवो में जब फार्मर रजिस्ट्री कार्य पूरा नही हुआ तो ग्रामपंचायत अधिकारी दिनेश सिंह को उक्त कार्य सौपा गया था। दोनो गांव में मनरेगा कार्य की स्थिति भी संतोषजनक नहीं है। जिससे ग्राम पंचायत का विकास कार्य प्रभावित था।
पुनीत केशरी


No comments