Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जनऊबाबा क्रिकेट प्रतियोगिता मैच के क्वार्टर फाइनल में नूरपुर ने सुखपुरा को छःविकेट से हराया




रतसर (बलिया) जनऊबाबा प्रीमियर लीग क्रिकेट क्लब जनऊपुर के तत्वाधान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नूरपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुखपुरा की टीम को छ:विकेट से पराजित कर मैच अपने नाम कर लिया। दिवा-रात्रि मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सुखपुरा की टीम ने निर्धारित 8 ओवर में में 43 रन का लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में उतरी नूरपुर की टीम ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मैच जीत लिया। जबकि दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में नूरपुर ने कुकुरभुका को एक विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल मैच में अपनी जगह पक्की कर ली। प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा के प्रान्तीय सदस्य उपेन्द्र पाण्डेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मैच में अम्पायर के रूप में सज्जाद व विनीत रहे,स्कोरर की भूमिका जावेद मुख्तार व कमेंटेटर अभिषेक व अब्दूल जमाल ने निभाई। इस अवसर पर परवेज,राशिद,रुस्तम,पवन,विशाल, राधेश्याम,राकेश, कुबेर,जलील,रईश, सदरे आलम,मैनुद्दीन,पिंटू,रिजवान एवं आफताब समेत काफी संख्या में क्षेत्रीय खेल प्रेमी मौजूद रहे।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments