Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जोड़ने को होंगे दावे-आपत्तियां



बलिया। अर्हता तिथि एक जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। मतदेय स्थलों का सम्भाजन एवं पुनर्स्थापन दो नवंबर तक पूरा होगा। निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन 12 नवंबर को किया जाएगा। इसके बाद 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले और अभी तक मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं कराने वाले पात्र नागरिक निर्धारित अवधि में आवेदन कर सकते हैं। दावे और आपत्तियां संबंधित बूथ के बूथ लेवल अधिकारी के पास प्रस्तुत की जा सकेंगी।

प्राप्त दावों और आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन चार जनवरी 2027 को होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने पात्र नागरिकों से निर्धारित समय में नाम पंजीकरण की कार्रवाई पूरी करने की अपील की है।


रिपोर्ट त्र्यंबक पांडेय गांधी

No comments