चुनावी तैयारी शुरू, ईवीएम की ‘परीक्षा’ में जुटे इंजीनियर
बलिया। विधानसभा चुनाव-2027 से पहले प्रशासन ने ईवीएम और वीवीपैट की जांच शुरू करा दी है। 12 अक्टूबर से ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस में प्रथम स्तरीय जांच चल रही है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के अधिकृत इंजीनियर मशीनों को परख रहे हैं। जांच में पास मशीनें ही चुनाव में इस्तेमाल होंगी। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी पूरी प्रक्रिया का अवलोकन कर सकेंगे। प्रशासन का दावा है कि जांच पारदर्शी तरीके से कराई जा रही है।
रिपोर्ट त्र्यंबक पांडेय गांधी


No comments