अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति घायल,रेफर
गड़वार(बलिया)थाना क्षेत्र के गड़वार फेफना मार्ग पर कनैला गांव के समीप देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप घायल हो गए। आस-पास मौजूद लोगों ने एंबुलेंस द्वारा घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल भेजवाया व घायल के परिजनों को सूचना दिया। आनन-फानन में घायल के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। गड़वार थाना क्षेत्र के वसदेवा गांव निवासी महेन्द्र उपाध्याय शनिवार की देर शाम फेफना से दवा लेकर अपने गांव वापस बाइक से लौट रहे थे। कनैला गांव के समीप अज्ञात वाहन ने इनको जोरदार टक्कर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल व्यक्ति की गंभीरावस्था को देखते हुए चिकित्सकों ने बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय


No comments