बलिया। सेवा संकल्प अभियान के तहत श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए 7 अक्टूबर को श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। शिविर सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक श्री बालेश्वर जी ट्रेडिंग कंपनी, ए-8 औद्योगिक क्षेत्र, माधोपुर, रसड़ा में आयोजित होगा। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने श्रमिकों से शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की है। शिविर में चिकित्सकीय जांच, परामर्श और जरूरत के अनुसार दवा भी उपलब्ध कराई जाएगी। श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिक भी इसका लाभ उठा सकेंगे।
रिपोर्ट त्र्यंबक पांडेय गांधी
No comments