प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छह छात्राएं सम्मानित
बलिया। सेवा सदन स्कूल, कथरिया में मंगलवार को डाक विभाग की ओर से ‘ढाई आखर पत्र लेखन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 94 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में अधीक्षक डाकघर बलिया मंडल राजीव कुमार श्रीवास्तव ने पत्र लेखन के महत्व और डाक विभाग की योजनाओं की जानकारी दी।
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखी भेजने वाली विद्यालय की छह छात्राओं सीमा, निशा, विशाखा, आराध्या सिंह, प्रिया और पलक को डाक विभाग की ओर से सम्मानित किया गया। छात्राओं को प्रधानमंत्री कार्यालय से उनके नाम पत्र भी प्राप्त हुए हैं।
अधीक्षक ने आगामी नवरात्र पर विद्यालय की 20 छात्राओं के सुकन्या समृद्धि खाते खुलवाने की घोषणा की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं।
रिपोर्ट त्र्यंबक पांडेय गांधी


No comments