Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बंदर के आतंक से निजात दिलाने के लिए नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सहित बीडीओ रेवती को दिए गए अलग अलग ज्ञापन








रेवती (बलिया)  नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक तिवारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने नगर पंचायत रेवती के अधिशासी अधिकारी नौशाद आलम व बीडीओ रेवती शकील अहमद को अलग अलग ज्ञापन देकर नगर क्षेत्र में एक बंदर के आतंक को देखते हुए इस संबंध में त्वरित कार्रवाई किए जाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि एक काला लंगूर बंदर जो एक हाथ का विकलांग है के आतंक से लोग घरों से बाहर निकलने पर भयभीत रहते हैं। रात में छतों पर सोना छोड़ दिए हैं। बंदर अचानक सड़क पर आकर राह चलते लोगों के पैर आदि में काट कर भाग जा रहा। दो दिन में एक महिला सहित तीन लोगों को काट चुका है। इसके पूर्व दर्जनों लोगों को घायल कर चुका हैं। प्रतिनिधि मंडल में भाजपा नेता मानू सिंह, अर्जुन सिंह, रमजान अली  आदि शामिल रहे।







रिपोर्ट पुनीत केशरी

No comments