फरियाद पर डीएम ने दिलाई ट्राईसाइकिल, आवास का भी निर्देश
बलिया। जनसुनवाई में आवागमन और आवास की समस्या लेकर पहुंचे ग्राम भीखमपुर निवासी दिव्यांग रविंद्र राम को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने तत्काल ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई।
डीएम ने उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए खंड विकास अधिकारी, गड़वार को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए। त्वरित मदद मिलने से रविंद्र राम को आवागमन में राहत मिली।
रिपोर्ट त्र्यंबक पांडेय गांधी


No comments