यात्री सुविधा विस्तार कार्य शुरू न होने से क्षेत्रवासियों में रोष
रेवती (बलिया) रेल प्रशासन द्वारा हाल्ट घोषित रेवती रेलवे स्टेशन को क्रासिंग (पूर्ण) स्टेशन का दर्जा बहाल किए जाने के बाद अभी तक यात्री सुविधा विस्तार कार्य शुरू नहीं होने से क्षेत्रवासियों में गहरा रोश व्याप्त है। अप्रैल 2023 में इसे स्टेशन से हाल्ट घोषित कर कर यात्री सुविधा विहिन कर दिया गया। प्लेटफार्म विहिन अप साइड में ट्रेन में चढ़ने उतरने में महिलाओं, बच्चों, दिव्यांगजनों तथा बुजुर्ग यात्रियों को काफ़ी परेशानी झेलनी पड़ती है। पूर्व में एक पुरुष व महिला की ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में मौत हो चुकी है। आए दिन लोग चोटिल होते रहते हैं। टिन शेड, पेयजल, शौचालय, यात्री प्रतिक्षालय, एलाउंस मेट, कंप्यूटरकृत टिकट का सर्वथा अभाव है।
बीते जुलाई महिने में पुराने विल्डिंग के ध्वस्तीकरण से लोगों को यात्री सुविधा विस्तार की आस जगी थी। इधर स्टेशन से संबंधित विस्तार कार्य में विलंब से दैनिक यात्री मायूस हैं।
इस संबंध में यात्री विस्तार कार्य से जुड़े आई ओ डब्लू के विनित कुमार ने बताया कि बरसात के चलते कार्य नहीं शुरू हो पाया है। दशहरा बाद क्रासिंग स्टेशन से संबंधित नया बिल्डिंग ,प्रशासनिक भवन, यात्री प्रतिक्षालय, टीन शेड ,पेयजल, टायलेट आदि बनाने का कार्य शुरू हो जायेगा।
रिपोर्ट पुनीत केशरी


No comments