नगर क्षेत्र में 37 मां दुर्गा की प्रतिमाओं की होगी प्राण प्रतिष्ठा
रेवती (बलिया) शारदीय नवरात्र के अवसर पर नगर क्षेत्र में कुल 37 मां दुर्गा की प्रतिमाओं की अलग अलग पंडालो में प्राण प्रतिष्ठा होगी जिसमें केवल रेवती कस्बा में 24 प्रतिमाएं स्थापित होगी। 16 अक्टूबर षष्टी की देर सायं प्राण प्रतिष्ठा के साथ 17 से 20 अक्टूबर तक चार दिवसीय दशहरा मेला व 21 को विसर्जन सुनिश्चित है।
चार दिवसीय दशहरा मेला में एक लाख से अधिक दर्शनार्थी दर्शन पूजन के लिए आते हैं। मेले में देर रात तक काफी गहमागहमी रहती है।
विडंबना है कि नगर के सर्वाधिक चहल-पहल वाले बड़ी बाजार में संतोष खईनी दुकान से मानू सिंह के दुकान तक,बीज गोदाम के समीप तथा रेवती बैरिया मार्ग के दिमागी चट्टी से मनस्थली एजुकेशन सेन्टर के बीच स्पार्किंग से केबिल तार टूट कर लटकता रहता है। तार नही बदला गया तो किसी बड़े हादसा से इन्कार नही किया जा सकता है।
रिपोर्ट पुनीत केशरी


No comments