मतदान के लिए पहचान पत्र जरूरी
बलिया। वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 में 23 अक्टूबर को मतदान होगा। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मतदान के दौरान पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य है। मतदाता फोटो पहचान पत्र न होने पर आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, सेवा पहचान पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र अथवा यूडीआईडी कार्ड समेत निर्धारित वैकल्पिक दस्तावेजों में से कोई एक मूल दस्तावेज प्रस्तुत कर सकेंगे। उन्होंने मतदाताओं से पहचान पत्र साथ लाने की अपील की है।
रिपोर्ट त्र्यंबक पांडेय गांधी


No comments