ट्रेन से धक्का लगने से वृद्ध घायल
रेवती (बलिया) रेवती सहतवार रेलवे स्टेशन के बीच गायघाट - अघईला रेलवे क्रासिंग से पूरब शनिवार को दिन में ट्रेन से धक्का लगने से गायघाट गांव निवासी 60 वर्षीय भुआल राजभर घायल हो गया। भुआल को कान से कम सुनाई पड़ता है। रेलवे लाइन क्रास करते समय अचानक सामने से आ रही ट्रेन से धक्का लगने से गिरकर घायल हो गया। स्वजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती पर लाए। प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे जिला अस्पताल बलिया रेफर कर दिया गया।
रिपोर्ट पुनीत केशरी


No comments