संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटका मिला 21वर्षीय युवक का शव, परिवार में कोहराम
गड़वार (बलिया)थाना क्षेत्र के अमडरिया गांव के बागीचे में बुधवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का पेड़ पर लटके शव मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह शौच के लिए गए किसी ग्रामीण द्वारा देखा गया कि बागीचे में रस्सी के सहारे एक शव लटक रहा है। इसको देखकर आसपास के लोग मौके पर जूट गए और पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पेड़ से शव को नीचे उतरवाया। जिसकी पहचान अमडरिया गांव निवासी अभिषेक उर्फ गोलू (21वर्ष) पुत्र शैलेष राम के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस बलिया भेज दिया। मृत युवक ई-रिक्शा चलाकर अपना जीविकोपार्जन करता था। वह तीन भाईयों में सबसे बड़ा था। इस संबंध में थाना प्रभारी हितेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं की जांच कर मौत के स्पष्ट कारणों का पता लगाया जा रहा है।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय



No comments