Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

छत के रास्ते दुकान में प्रवेश कर चोरो ने 30 हजार रूपए के सामान पर किया हाथ साफ




 



रेवती (बलिया)  रेलवे स्टेशन जाने वाले संपर्क पर राजभर बस्ती के समीप स्थित शिवजी केशरी की दुकान में शुक्रवार की रात अज्ञात चोर पीछे से छत पर चढ़ कर नीचे आंगन में उतर गए। दुकान व कमरों का ताला तोड़ कर साबुन, सर्फ, रिफाइंड, सरसों तेल आदि किराना का सामान चुरा ले गए। घर में लगा टुल्लु पम्म का मोटर सहित सभी चार कमरों में लगे एल डी बल्ब सहित लगभग 30 हजार रुपए का सामान चुरा ले गए। 

शिवजी केशरी ने बताया कि नव निर्मित मकान में आगे के कमरे में दो महिने पहले किराना का दुकान खोला था। अभी परिवार पानी टंकी के पास स्थित पुराने मकान में रहता है। शनिवार को सुबह दुकान खोलने मेरा पुत्र राकेश केशरी गया तो चोरी की जानकारी हुई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।







रिपोर्ट पुनीत केशरी

No comments