रेवती में स्नातक के 40,27% तथा शिक्षक के लिए 71,42% मतदान संपन्न
रेवती (बलिया) सेक्टर मजिस्ट्रेट/ बीडीओ प्रहलाद कुमार स्नातक व शिक्षक मतदान की जानकारी देते हुए बताया कि स्नातक के दो बूथ बने थे। बूथ संख्या 162 पर 669 मतदाताओं के साक्षेप में 248 मत पड़े। जबकि बूथ संख्या 162 ए ,पर 689 मतदाताओं के साक्षेप में 299 मत पड़े। इस तरह 1348 स्नातक मतदाताओं में 40.47% तथा तीसरे बूथ शिक्षक पर 154 मतदाताओं के साक्षेप में 110 यानी 71.42% मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
सुबह से मतदान की गति धीमी रही। 11 बजे के बाद से एक एक कर मतदाता आते रहे। अपराह्न तीन बजे तक 40% मतदान हुआ था। सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रह्लाद कुमार व थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह की देखरेख में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। सहतवार नगर पंचायत की अध्यक्ष सरिता सिंह ने रेवती के बूथ पर मतदान किया।
एसडीएम बांसडीह पुष्कर मिश्र ने मतदान केंद्र का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बांसडीह की भाजपा विधायक केतकी, बैरिया विधायक जय प्रकाश अंचल, भाजपा नेता वीरेंद्र पाठक टुन जी ,जिला पंचायत सदस्य विनय कुमार मिश्र ने मतदान केन्द्र का जायजा लिया तथा कार्यकर्ताओं से मतदान के संबंध में पूछताछ की।
रिपोर्ट पुनीत केशरी


No comments