शिक्षक व स्नातक एमएलसी के लिए शांतिपूर्ण मतदान संपन्न
गड़वार (बलिया)स्थानीय ब्लाक के गड़वार कस्बा स्थित प्राथमिक विद्यालय नम्बर-एक पर स्नातक और शिक्षक(एमएलसी) विधान परिषद के चुनाव कराने के लिए मतदान केंद्र बनाया गया था। मतदान निर्धारित समय सुबह आठ बजे शुरू होकर शाम चार बजे तक शांतिपूर्ण चला। इस मतदान केंद्र पर स्नातक एमएलसी के लिए 1657 के सापेक्ष 696 मत पड़े। वहीं शिक्षक एमएलसी के लिए 191 मतों के सापेक्ष में 139 शिक्षकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया । मतदान के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा,राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी,भाजपा के कैंप कार्यालय पर पहुंचकर वोटिंग की जानकारी ली। वहीं पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी लगातार चक्रमण कर स्थिति का जायजा लेते रहे। मतदान के दौरान सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के लिए भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रही। थानाध्यक्ष हितेश कुमार पुलिस बल के साथ पूरे समय मतदान केंद्र पर डटे रहें।
रिपोर्ट : डी.पांडेय


No comments