जोश प्रतियोगिता में धावकों ने दिखाया दमखम, अवनीश यादव रहे अव्वल,28 को किया जाएगा पुरस्कृत
गड़वार(बलिया)क्षेत्र के बरवां गांव में रविवार को दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसमें धावकों ने जीत के लिए दमखम दिखाए। प्रतियोगिता में 72 धावकों ने 1600 मीटर दौड़ में हिस्सा लिया। जिसमें पहाड़पुर के अवनीश यादव प्रथम,गाजीपुर के भोला यादव द्वितीय व गाजीपुर के ही गोलू यादव तृतीय स्थान पर रहें। जब कि सुनील कुमार रसड़ा चतुर्थ,भरखरा के सुजीत यादव पांचवा व सरया के सत्यप्रकाश को छठवें स्थान पर संतोष करना पड़ना। प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः 5000 रुपए,3000 रुपए व 1500 रुपए नकद पुरस्कार दिए गए। जबकि चौथे,पांचवें व छठवें स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता के सभी विजयी धावकों को 28 अक्टूबर को बरवा गांव में श्री दुधेश्वरनाथ मंदिर पर लगने वाले मेले में पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर मनोज सिंह चौहान,सुभाष चौहान,मनोज शाह,अनिल यादव, अतुल चौहान,सुनील यादव आदि मौजूद रहे। मुकेश सिंह चौहान ने आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट :डी.पाण्डेय


No comments