Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जमीयत उलेमा जिला बलिया की परामर्श बैठक में संगठन की मजबूती, समाज सुधार और मस्जिदों को आदर्श बनाने पर जोर दिया गया




मनियर, बलिया। जमीयत उलेमा जिला बलिया के तत्वावधान में मदरसा अरबिया बहरूल उलूम नज़ीरिया मनियर में एक महत्वपूर्ण परामर्श बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मौलाना हाफिज अब्दुल हई मिफ्ताही, अध्यक्ष जमीयत उलेमा पूर्वी जोन उत्तर प्रदेश ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में मौलाना अमीनुल हक अब्दुल्लाह कासमी, महासचिव जमीयत उलेमा उत्तर प्रदेश शामिल हुए।


कार्यक्रम की शुरुआत कारी सआदत करीम की तिलावत-ए-कुरआन से हुई। इसके बाद हाफिज अशफाक बलियावी ने नात-ए-पाक प्रस्तुत की। मौलाना मुफ्ती बिलाल सरवर कासमी ने स्वागत भाषण दिया, जबकि जिला महासचिव मौलाना अब्दुल्लाह अदनान कासमी ने संगठन की गतिविधियों और कार्यों की रिपोर्ट पेश की। हाफिज मोहम्मद कैफ ने जमीयत का तराना प्रस्तुत किया।मोलाना नइम जफर ने जमीअत उलमा रसड़ा की रिपोर्ट पेश की।


मौलाना हाफिज अब्दुल हई मिफ्ताही ने अपने संबोधन में कहा कि जमीयत से जुड़े लोगों को केवल संगठनात्मक गतिविधियों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि दीन, शिक्षा, नैतिकता और समाज सुधार के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने नई पीढ़ी की धार्मिक एवं नैतिक शिक्षा, परिवारों में सुधार और दीन की बुनियादी शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया।


मुख्य अतिथि मौलाना अमीनुल हक अब्दुल्लाह कासमी ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए बेहतर योजना, आपसी मशविरा और निरंतर प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने सभी जिम्मेदारों से अपने क्षेत्रों की समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए संगठित रूप से काम करने की अपील की।मस्जिदों को आदर्श बनाने और मकतबों को मजबूत करने पर जोर दिया बैठक में पूर्वी जोन के पीएमओ मौलाना फजल रहीम कासमी, जमीयत उलेमा उत्तर प्रदेश के सचिव मौलाना अब्दुल मुईद, जमीयत उलेमा जिला देवरिया के महासचिव मौलाना मेराज कासमी, मौलाना सईद नदवी, मुफ्ती उसामा कासमी, मुफ्ती बिलाल सरवर कासमी, कारी सआदत करीम, मौलाना इलियास, हाफिज अब्दुल मजीद, मौलाना महमूदुल हसन मिफ्ताही, मौलवी नईम जफर, मौलाना फजल अजीम, मौलाना मेहताब आलम कासमी, मुफ्ती शहबाज कासमी, मौलाना मुजाहिदुल इस्लाम कासमी सहित क्षेत्र के अनेक उलमा एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।


अंत में जिला महासचिव मौलाना अब्दुल्लाह अदनान कासमी ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।


जारीकर्ता: मौलाना अब्दुल्लाह अदनान कासमी, महासचिव, जमीयत उलेमा जिला बलिया, उत्तर प्रदेश।

रिपोर्ट- मनु तिवारी

No comments