वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पंडालों में स्थापित मां की प्रतिमाओं के खुले पट
गड़वार(बलिया)कस्बा सहित विभिन्न स्थानों पर पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं के पट शनिवार(सप्तमी) को वैदिक मंत्रोच्चार व विधि विधान पूर्वक पूजन कर खोल दिया गया। पूजा पंडालों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। विद्युत झालरों से पूजा पंडाल को आकर्षक रूप से सजाया गया है। पंडालों में देवी गीत की धुन पर युवा थिरकते नजर आए। कस्बा में गड़वार पोखरा पर, रामलीला मैदान, धरमू मार्केट थाना के सामने,त्रिकाल पुर तिराहा,यूनियन बैंक के समीप सहित गांव में अन्य स्थानों पर रखी माता के प्रतिमा का पट खुल गया। वहीं सपना बाग दुर्गा पूजा समिति द्वारा गड़वार पोखरा पर रखी गई प्रतिमा के समीप मेला भी लगाया गया है। वहीं मेले में छोटे बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के झूले आकर्षक का केन्द्र बना हुआ हैं साथ ही तालाब में घुमने के लिए नाव की भी व्यवस्था की गई हैं। थाना प्रभारी हितेश मय फोर्स सहित सुरक्षा व शांति व्यवस्था के लिए थाना क्षेत्र में चक्रमण करते रहे।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय


No comments