जयकारा के साथ रेवती में खुले मां दुर्गा के पट - मुख
रेवती (बलिया) शारदीय नवरात्रि पर नगर के विभिन्न पूजा पांडालों में स्थापित मां दुर्गा व अन्य देवी देवताओं के पट - मुख शनिवार को वेदमन्त्रोचर ,घंटा घड़ियाल व जयकारें के साथ खोले गए। प्राण प्रतिष्ठा के साथ नगर में चार दिवसीय दशहरा मेला शुरू हो गया। सप्तमी को सुबह से श्रद्धालुओं का दर्शन पूजन के लिए तांता लगा रहा। इस बार नगर में 25 मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई है। पूरा नगर मां दुर्गा के भक्ति गीतों के कैसेट बजने से दुर्गा भक्ति में लीन सा प्रतीत हो रहा है। पूजा पांडालों में एक से बढ़कर एक प्रतिमाएं स्थापित की गई है।
रिपोर्ट पुनीत केशरी


No comments