नशामुक्ति के लिए युवाओं ने ली शपथ
बलिया। मेरा युवा भारत के तत्वावधान में पड़ोस युवा संसद के तहत रविवार को श्री स्वामीनाथ सिंह सुरेंद्र महाविद्यालय, धरमपुर मनियर में ‘योगा फॉर नशामुक्ति’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित हुई। जिला युवा अधिकारी रवि कुमार मिश्रा ने युवाओं को नशे से दूर रहने और अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेलकूद व सामाजिक गतिविधियों में लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की सकारात्मक सोच और ऊर्जा से ही नशामुक्त एवं विकसित समाज का निर्माण संभव है। कार्यक्रम में डॉ. कृष्ण कुमार सिंह, आदित्य कुमार सिंह, शलभ उपाध्याय समेत अन्य लोग मौजूद रहे। अंत में युवाओं ने नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ ली।
रिपोर्ट त्र्यंबक पांडेय गांधी



No comments