स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव भाजपा के लिए महत्वपूर्ण : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी
गड़वार(बलिया)शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को स्थानीय कस्बा स्थित आई.डी. वर्मा पब्लिक स्कूल पर पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में आगामी स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर जूनियर शिक्षक संघ की महत्वपूर्व बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने कार्यकर्ताओं से चुनाव में पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने एमएलसी सीट पर जीत के लक्ष्य के साथ कार्यकर्ताओं से क्षेत्र,सेक्टर और बूथ स्तर पर सक्रिय होकर मतदाताओं से संपर्क करने को कहा। उपेन्द्र तिवारी ने बताया कि शिक्षक व स्नातक एमएलसी चुनाव पार्टी के लिए महत्वपूर्ण हैं और इसमें प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका अहम है। उन्होंने संगठनात्मक एकजुटता और समन्वय के साथ चुनावी अभियान को गति देने पर जोर दिया। विधानसभा फेफना मंडल संयोजक टुनटुन उपाध्याय ने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता और कार्यकर्ताओं की सहभागिता से चुनावी तैयारियों को व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा। बैठक में शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिल पाण्डेय,राजेश मिश्रा,अभिषेक पाण्डेय,टुनटुन प्रसाद,रामकुमार, गजेन्द्र प्रताप सिंह, संतोष श्रीवास्तव, बृजेश सिंह,सत्य प्रकाश,रिंकू उपाध्याय,विजय वर्मा,शमीम अंसारी,मंटू सिंह, शंभूनाथ वर्मा, अभिमन्यु तिवारी सहित शिक्षक संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट :डी.पाण्डेय


No comments