Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सर्दी ने बढ़ाई गलन तो बांटा कंबल


बलिया। गलन भरी सर्दी ने तो वैसे सबकों घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है,लेकनि कुछ ऐसे भी लोग बागी धरा पर है। जिनका जीवन दूसरों को लिए समर्पित रहता ​है। ऐसेी ही सख्शियत है शहर हरपुर मोहल्ला निवासी अजीत मिश्रा। जब सर्दी से जनजीवन प्रभावित होने लगा तो उन्होंने आनन—फानन में जनाड़ी और रामपुर टिटिहि ग्राम पंचायतों में अन्नपूर्णा पांडेय के साथ मिलकर ने गत बुधवार को कंबल वितरित किया। इस अवसर पर श्री मिश्रा ने कहा कि दीन—हीनों की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं। कहा कि गर्मी के मौसम में तो सभी जैसे—तैसे दिन काट लेते है,लेकिन सर्दी में गरीब व असहाय लोगों को काफी जलालत का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कमजोर तबके के लोगों की मदद कर मौसम की मार से उन्हें बचाया जा सकता है। उन्होंने समाज के समृद्ध तबके के लोगों से मजलूमों की मदद को आगे आने का अह्वान किया। इस अवसर पर मुख्य रुप से शैलेन्द्र पांडेय, पप्पू दुबे, विंध्याचल राय, रामशंकर पांडेय, प्रिंस पांडेय, रोहित सिंह, आशीष राय, रामप्रवेश बिंद आदि रहें।



रिपोेर्ट— अजीत ओझा

No comments