जानें क्यों! सपा के विरोध मार्च से सहमा प्रशासन
बलिया। १८ सूत्री माँग एवं एनआरसी तथा सीएए विरोध में गुरुवार को समाजवादी पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सपाईयों ने जहां मार्च निकालकर केंद्र सरकार के गलत नीतियों और दोहरे चरित्र की आलोचना की और धरना दिया। इसके उपरांत प्रदेश सरकार के मुखिया का पुतला भी दहन किया। इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प हुई,लेकिन सपाई टस से मस नहीं हुए। हालांकि पुतला अभी आधा अधूरा ही जल पाया था कि तभी पुलिस ने तत्परता दिखते हुए पुुतला छीन कर भाग गयी।
इसके पूर्व आयोजित धरना सभा में सपा के वरिष्ठ नेता सनातन पांडे ने कहा कि केंद्र सरकार अपने वायदे भूल कर लोगों को इधर-उधर भटकाने में लगी हुई है। जिससे देश की जनता का भला होने वाला नहीं है, ऐसे में नागरिकता संशोधन बिल तथा एनआरसी लागू कर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि देश में जब भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है, तब से किसान, बेरोजगार, शिक्षकों, कर्मचारी हो सभी को नुकसान पहुंचा है। कहा कि आमजन इन की कारगुजारिओं को समझ गया है। अब इनके बहकावे में आने वाला नहीं है। पूर्व मंत्री मो. रिजवी ने केंद्र सरकार के गलत नीतियों से आम जन को अवगत कराया कहा कि अब समय आ गया है कि हम सरकार की कमियों का उजागर करे। पूर्व जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने कहा कि जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार नहीं थी तब यह काले धन लाने की बात करते थे, लेकिन जब सरकार बनी तो इन लोगों ने इन कंपनियों को ही बेचना शुरू कर दिया। पूर्व विधायक मंजू सिंह ने भी आम जनता के हित की विपरीत कार्य करने वाली सरकार को उखाड़ फेंकने का ऐलान किया। नपा के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता ने भी जनता से अपील किया कि सरकार चुनने में की गई गलती का एहसास होने पर भी इसमें सुधार किया जा सकता है। धरना के उपरांत राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि सदर एसडीएम अश्वनी कुमार श्रीवास्तव को सौंपा गया।
इनकी रही मौजूदगी
इस मौके पर पूर्व मंत्री घूरा राम ,मंजू सिंह ,जयप्रकाश अंचल ,सुभाष यादव लक्ष्मण गुप्ता राज मंगल यादव सुशील पांडे कान्हजी,बंशीधर यादव ,विश्राम यादव,यशपाल सिंह हरेंद्र सिंह रणजीत चौधरी,मक्तूल अख्तर जमाल आलम शकील लोहिया जलालुद्दीन रामजी गुप्ता शशिकांत चतुर्वेदी मृत्युंजय तिवारी बबलू अजय यादव अशोक यादव हरेंद्र शेखर सिंह अजीत यादव प्रभुनाथ यादव. मनोज दुबे दिलीप भाई मिंटू खान अजीत यादव अमित राय आदि मौजूद रहे।
छावनी में तब्दील रहा शहर
सपा के विरोध की सूचना प्रशासन को पहले से होने के चलते नगर छावनी के रूप में तब्दील हो गया था। हर चौराहे पर पुलिस और प्रशासन के अफसरों का पहरा लगा दिया गया। वही रेलवे स्टेशन तथा रोडवेज पर भी भारी मात्रा में पोस्ट लगाई गई। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं का जुलूस सुबह 11:00 बजे सपा कार्यालय से हजारों की संख्या में निकाला गया। जिसमें केंद्र सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए समाजवादी पार्टी के हजारों कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां विरोध मार्च सभा में तब्दील हो गया।
रिपोर्ट : अजीत ओझा



No comments