हादसों को रोकने के लिए प्रशिक्षित हुए जिले लाइनमैन
बलिया। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के आदेश पर कार्य कर रही प्राइवेट कंपनी ओरियन सिक्योर सलूशन के अधिकारियों ने बलिया के डिवीजन सेकेंड के विशुनीपुर सब स्टेशन के प्रांगण में विद्युत दुर्घटनाओं को कम करने के लिए एक सुरक्षा संभावित प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जिसके अंतर्गत पूर्वांचल में कार्यरत ओरियन कंपनी के सभी प्रबंधक और पर्यवेक्षक ने हिस्सा लिया। इस प्रकार की यह पहली कार्यशाला है जो पूर्वांचल में आयोजित की गई इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओरियन कंपनी के कर्नल राजेश बक्शी और विशीष्ट अतिथि अधिशासी अधिकारी डिवीजन प्रथम राजेन्द्र प्रताप सिंह रहे। मुख्य अतिथि कर्नल राजेश बक्शी ने कार्यक्रम में भाग ले रहे। संविदा कर्मियों को सभी संविदा कर्मियों को सुरक्षा किडस बांटे और सतर्कता से काम करने की सलाह दी। विद्युत दुर्घटनाओं से बचने के कई उपाय एवं टिप्स दिए उन्होंने कहा कि सुरक्षा संबंधी किड्स का उपयोग करें और लाइन ठीक करते समय कोई भी लापरवाही ना करें। जिससे उनकी जान को किसी भी प्रकार का कोई खतरा ना हो और खंभे चढ़ते समय जूता और सेफ्टी बेल्ट और हेलमेट का प्रयोग जरूर करें और साथ में दस्ताना भी होना चाहिए। कंपनी के महा प्रबंधक संतोष चौरसिया व पुर्वांचल के कल सर्कल से आए ओरियंट कंपनी के प्रबंधक आशीष यादव अजय त्रिपाठी और आलोक दुबे एवं एरिया मैनेजर शैलेश सिंह सुपर सुपरवाइजर विनीत राय और पुलिस की पार्टी भी इस कार्यशाला में मौजूद रहे।
रिपोर्ट— अजित ओझा


No comments