और टूट गया पुल,घाघरा में समा गयी आलू लदी पिकअप
सिकन्दरपुर,बलिया। वृहस्पतिवार को क्षेत्र के खरीद दरौली घाट पीपा पुल पर उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब पुल के पीपा के अचानक अलग हो जाने से आलू लदा पिकअप घाघरा में समा गयी। पिकअप के घाघरा में समाने से उस पर सवार चालक और आलू व्यापारी नदी जल में डूबने लगें। जिन्हें मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बचाया।
बताते चलें कि गुरुवार को सुबह बिहार के व्यापारी शंकर सिकन्दरपुर से आलू खरीद कर पिकअप पर लोड कराकर यहां से बिहार के दरौली जा रहे थे। पिकअप सिकन्दरपुर निवासी इम्तियाज चला रहा था। वे पिकअप के साथ खरीद घाट पर पहुंचे, जहां से दरौली घाट जाने के लिए पीपा पुल पर चढ़ने लगे तो पुल के ठेकेदार के कर्मचारियों ने उन्हें मना किया कि इतनी लोड गाड़ी पुल पर न ले जाएं। बावजूद इसके व्यापारी वाहन को ले चलने के लिए चालक पर दबाव डालने लगा, जिसके कारण वह पिकअप ले जाने को मजबूर हो गया। नदी के दक्षिणी पाट पर बने पीपा पुल के मध्य में पिकअप के पहुंचने पर अचानक पीपा पुल टूट गया और पिकअप सहित चालक व व्यापारी घाघरा में समा गए।
रिपोर्ट—एसके शर्मा


No comments