रंग लाई विधायक की पहल: अब नगर पंचायत के तौर जाना जायेगा नगरा
नगरा,बलिया। लम्बे अरसे से नगर पंचायत की दर्जा की मांग कर रहे नगरावासियों के लिए गुरुवार दिन सागौत से लबरेज रहा। सोशल मीडिया पर शासन से नगरा को नगर पंचायत की स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्रीय विधायक धनंजय कन्नौजिया द्वारा नगर विकास मंत्री को धन्यवाद व आभार का पोस्ट जैसे ही वायरल हुआ। इलाकाई युवाओं एवं कारोबारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोग एक दूसरे को बधाई देते नजर आने लगे साथ ही सोशल मीडिया पर सरकार व विधायक को भी लोगों ने बधाई ज्ञापित की। हालांकि जब विधायक धनंजय कन्नौजिया से यह पूछा गया कि अभी अधिकारिक घोषण तो नहीं हुई तो उन्होंने कहा कि शीघ्र ही शासन स्तर इसकी अधिसूचना जारी होगी। बताया सूची में नगरा का नाम छठे नम्बर पर है।
शासन से नगर पंचायत की स्वीकृति की जानकारी होते ही सबसे ज्यादा हर्ष भाजपा कार्यकर्ताओं व सोशल मीडिया पर अभियान छेड़ने वाले युवाओं को हुई। पूर्व ब्लाक प्रमुख निर्भय प्रकाश ने कहा कि ग्राम पंचायत नगरा को शासन से नगर पंचायत की स्वीकृति मिलने पर पूर्व ब्लाक प्रमुख निर्भय प्रकाश ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह अत्यंत सुखद है। शिक्षक राज बहादुर सिंह अंशू ने कहा कि नगरावासियों के लिए यह गुड न्यूज है। अब नगरा का चतुर्दिक विकास हो सकेगा। भाजयुमो के रामायण ठाकुर ने कहा कि आज दशकों पुरानी मांग पूरी हो गई है। उन्होंने इसके लिए प्रदेश की भाजपा सरकार व क्षेत्रीय विधायक धनंजय कन्नौजिया को बधाई दी। जय प्रकाश जायसवाल ने कहा कि आज युवाओं का परिश्रम रंग लाया है। प्रतीक प्रकाश "रूपु" ने कहा कि नगरा को नगर पंचायत का दर्जा मिलने से काफी खुशी हुई है।
रिपोर्ट— संतोष द्विवेदी


No comments