शासन के फरमान से बेखबर लेखपालों का धरना बदस्तूर
बलिया। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर अपनी आठ सूत्रीय मांग को लेकर जिले पर धरना पर धरना का कार्यक्रम वृहस्पतिवार को सातवें दिन भी जारी रहा। जिलाध्यक्ष निर्भयनरायन सिंह द्वारा अपने धरना के समर्थन में आए हुए जनपद के संगठनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जब तक आठ सूत्रीय मांग पूरी नहीं होती है तब तक हमारा धरना जारी रहेगा। सर्वे अध्यक्ष विजेंद्र सिंह द्वारा मांगों का पुरजोर समर्थन किया और मांगों के पूरी होने तक कार्यक्रम का पूर्ण सहयोग प्रदान करने का वादा किया। तहसील बलिया के अखिलेश सिंह द्वारा प्रदेश में हो रहे लेखपालों के ऊपर की जा रही कार्यवाही को कायराना बताया व योगी सरकार की हताशा दर्शाती है। बांसडीह के अध्यक्ष निर्भय नरायण सिंह द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के हरवादी रवैया पर आक्रोश जताते हुए अपनी मांगों के पूर्ण होने तक हमारा कार्यक्रम अनवरत चलता रहेगा। कलेक्ट्रट संघटन के मंत्री वृजबिहारी सिंह द्वारा धरना प्रदर्शन का पूर्ण समर्थन किया गया। धरने में अजय कुमार सिंह व प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पाण्डेय, अशोक कुमार श्रीवास्तव 'लो.नि.वि.' व संगठन मंत्री प्रेमसुख श्रीवास्तव संगठन मंत्री राज्य कर्मचारी संघ का पूर्ण समर्थन रहा।
रिपोर्ट : अजित ओझा


No comments