Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

एनआरसी के विरोध में सड़क पर उतरें तो पुलिस ने बसों में बिठाया



बलिया। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ रेलवे स्टेशन परिसर से संयुक्त वामदलों के जुलूस निकालने पर पुलिस ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं को सांकेतिक रुप से हिरासत में ले लिया और बसों में भर कर शहर से सुदूर ले जाकर उन्हें छोड़ा। इस दौरान रेलवे स्टेशन परिसर में नगर मजिस्ट्रेट अश्वनी श्रीवास्तव भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर डटे रहें।
उल्लेखनीय है कि संयुक्त वाम दलों के कार्यकर्ताओं ने नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को वापस लेने की मांग को लेकर गुरुवार को जुलूस निकाल केन्द्र सरकार का विरोध करने की तैयारी में थे। जिससे सकते में आये प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी। जब वाम दलों के कार्यकर्ताओं ने मुखर होकर विरोध करने का मन बनाया तो जिला प्रशासन उनके सामने खड़ा हो गया। जिसके चलते प्रशासन और वामदलों के कार्यकर्ताओं में नोक—झोक भी हुई। संयुक्त वाम दलों के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा। इस दौरान  केशव सिंह आजाद, सुभाष सिंह, रामकृष्ण यादव, अवध नरायन सिंह, शैलेष सिंह, लाल साहब, लक्ष्मण यादव, नियाज अहमद, बसंत सिंह, जनार्दन सिंह, बलवंत यादव, सत्य प्रकाश सिंह, ओम प्रकाश कुंवर, शिवविलास साह, डॉ. ओम प्रकाश सिन्हा आदि रहें।





रिपोर्ट : अजित ओझा

No comments