Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

छात्रनेता व समाजसेवी भवानी सिंह व उनके मित्रों ने 251 जरूरतमंदो में बांटी कंबल




बलिया : गलन भरी सर्दी ने तो वैसे सबकों घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है,लेकिन कुछ ऐसे भी लोग संतों की धरती द्वाबा में है। जिनका जीवन सामाजिक कार्यों के लिए सदैव समर्पित रहता ​है। ऐसे ही सख्शियत है में से है वरिष्ठ छात्रनेता समाजसेवी भवानी सिंह व उनके मित्र मंडली । जब सर्दी से जनजीवन प्रभावित होने लगा तो उन्होंने आनन—फानन में बैजनाथपुर में 251लोगों में कंबल वितरित किया। इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि दीन—हीनों की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं। 





कहा कि गर्मी के मौसम में तो सभी जैसे—तैसे दिन काट लेते है,लेकिन सर्दी में गरीब व असहाय लोगों को काफी जलालत का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कमजोर तबके के लोगों की मदद कर मौसम की मार से उन्हें बचाया जा सकता है। उन्होंने समाज के समृद्ध तबके के लोगों से मजलूमों की मदद को आगे आने का अह्वान किया। इस अवसर पर मुख्य रुप से छात्रनेता अनुज यादव  धोनी,  विकास यादव,  संजय यादव  सहित आधा दर्जन लोग रहें।




रिपोर्ट : धीरज सिंह

No comments